नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

पुलिस अधीक्षक ने नजीबाबाद जीआरपी रेलवे थाने का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अर्पणा गुप्ता ने आज जीआरपी रेलवे थाना नजीबाबाद का निरीक्षण किया और बारीकी के साथ बहुत सी चीजों को गंभीरता पूर्वक देखा, पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जीआरपी थाना नजीबाबाद के माल ग्रह, शास्त्र कारतूस, सरकारी संपत्ति तथा अभिलेखों को बारीकी से चेक किया! और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए, तथा जीआरपी थानाप्रभारी सरवेज़ खान व उनकी टीम का मनोबल भी बढ़ाया।

उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि सब कुछ बहुत अच्छे तरीके से सुसज्जित किया गया है! और कहीं भी कोई खामी नहीं मिली है! इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अलग-अलग थानों पर उनका निरीक्षण चल रहा है। इसी क्रम में आज मैं यहां नजीबाबाद आई थी, और निरीक्षण किया, तथा सब कुछ सामान्य और सही पाया! इस अवसर पर जीआरपी थाना प्रभारी सरवेज़ खान अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे। रेलवे पुलिस अधीक्षक अर्पणा गुप्ता द्वारा हेड मोहरिर जीआरपी हेड कांस्टेबल जबर सिंह यादव को रिवार्ड देने की घोषणा भी की! निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक रेलवे अर्पणा गुप्ता ने बताया कि सब कुछ बहुत अच्छा रहा और चलते वक्त उन्होंने पूरी टीम को शाबाशी देकर उत्साहवर्धन किया।

सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button