झालू आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन शहजाद अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ऑक्सीजन सिलेंडर की करी मांग
झालू: चेयरमैन शहजाद अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिलवाने की मांग की। चेयरमैन शहजाद अहमद ने पत्र में कहा कोरोना के चलते हमारे जिले की स्थिति में ऑक्सीजन की कमी के चलते बड़ी किल्लत हो रही है और लोगों की आंखों आंखों के सामने मृत्यु हो रही है जो बहुत ही गंभीरता का विषय है और मेरी आपसे विनम्र गुजारिश है कि आप जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों को कम से कम जनसंख्या के आधार पर 30/50 सिलेंडर रोज देने की कृपया करें ताकि अपने-अपने कस्बों में जॉब सीजन समय पर ना मिलने की कमी से जो मृत्यु हो रही है।
उस पर कुछ अंकुश लगा सके वैसे तो सभी कस्बे के चेयरमैन अपनी जनता के प्रति अपनी अपनी जिम्मेदारी से इसे निभा रहे हैं क्योंकि वह सभी अपने कस्बे वासियों के बीच में हमेशा रहते हैं आप से गुजारिश है कि आप सीएमओ को आदेशित करें की सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को ऑक्सीजन सिलेंडर दे दिए जाए ताकि प्रशासन की समस्या को हम सब चेयरमैन मिलकर हल कर सके और जनता की जान बचाई जा सके। क्योंकि यह सभी लोगों के लिए इंसान की घड़ी है हम सभी को मिलकर इस समय एकजुट होकर एक दूसरे का साथ देना है यही सबसे बड़ा धर्म है।


















