उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में पनकी धाम पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में महायज्ञ का कार्यक्रम संपन्न
कानपुर: पनकी धाम उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में आज दिनांक 5 मई 2021 प्रातः 10:00 बजे महायज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह महायज्ञ का उद्देश्य अपने क्षेत्र जिला प्रदेश आदि से महामारी कोरोना से होने वाली जनहानि को बचाने के लिए एवं कोरोनावायरस से बचाव हेतु रखा गया है।
यज्ञ के माध्यम से इस महामारी को शीघ्र समाप्त कराने का प्रण किया गया है। इस कार्यक्रम मे पंचमुखी हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर कृष्ण दास एवं जितेंद्र दास द्वारा यज्ञ में आहुति प्रदान की गई। साथ ही पनकी धाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा एवं क्षेत्रीय जनता व दुकानदार गोरेलाल राजपूत, उमाशंकर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अजय शुक्ला, पप्पू अवस्थी के साथ अन्य लोगों ने हवन में शामिल होकर हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि इस कोरोना महामारी से देश व प्रदेश को मुक्ति दिलाएं।
महेश प्रताप सिंह


















