
स्योहारा – यूपी के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच जारी उथल पुथल के बीच धामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बाकी प्रत्याशियों के उस समय होश फाख्ता हो गए साथ ही क्षेत्रीय राजनीति में भी एक नया अध्याय उस समय जुड़ गया जब नगर चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील व उनके पुत्र व युवा नेता इमरान उर्फ सनी अख़्तर ने अपने दर्जन भर से ज़्यादा सभासदो व हज़ारो समर्थको के साथ बसपा प्रत्याशी मूलचन्द चौहान को अपना समर्थन देते हुए उनको चुनाव जिताने की अपील आवाम से की।
इस मौके पर चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील ने कहा कि स्योहारा की आवाम ने जो प्यार और जीत उन्हें दी थी वही प्यार और वोट अब मूलचन्द चौहान को भी देकर उन्हें विजय बनाए।
वहीं युवा नेता इमरान उर्फ सनी अख़्तर ने कहा कि क्षेत्र के सभी नेताओं के राजनीतिक गुरु माने जाने वाले व पिछले तीस सालो से इसी क्षेत्र से जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने वाले मूलचन्द चौहान की जहां अब तक सभी की ज़रूरत थी तो वहीं आज मूलचन्द जी को अब उसी जनता के समर्थन और वोट की ज़रूरत है इसलिए किसी भी बहकावे में न आकर व जाती धर्म से ऊपर उठकर केवल और केवल मूलचन्द चौहान को ही जितायें।
वहीं सपा नगराध्यक्ष पद छोड़कर मूलचन्द चौहान के समर्थन में उतरे केसर महताब ने भी मौजूदा सपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए मूलचन्द चौहान को न सिर्फ एक काबिल नेता बल्कि उनको विकास पुरुष बताते हुए उन्ही को वोट देने की अपील जनता से की।
अंत मे मूलचन्द चौहान ने अख़्तर जलील,इमरान अख्तर व सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि में एक साधारण परिवार व किसान का बेटा हूँ और अपने जीवन की पूरी राजनीति को केवल क्षेत्र व जनता की सेवा को समर्पित किए हूँ और मुझे विश्वास है इस बार भी जनता अपने इस साधारण नेता को अपना सहयोग,दुआ और साथ देकर पुनः क्षेत्र की सेवा का मौका देगी।
कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर फैसल हिलाल व अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष सागर ने की।साथ ही इस।मौके पर रजत उर्फ शेंकि रस्तोगी, इफ़्तेख़ार चौधरी,अमन अख्तर,आज़म खान,अज़ीम ठेकेदार,नोशाद कुरैशी, वसीम कुरेशी ,मास्टर विजय पाल सिंह,सहित सेकड़ो लोग शामिल रहे, साथ ही कार्यक्रम का आयोजन कोविड गाइडलाइन के मुताबिक आयोजित हुआ।
बताते चलें की चेयरमैन अख़्तर जलील द्वारा आज दिए गए इस समर्थन के बाद मूलचन्द चौहान का चुनाव और ज़्यादा मज़बूत हो गया है और उनकी जीत की राह भी आसान हुई है वहीं इस कायापलट के बाद अन्य प्रत्याशियों में खलबली का माहौल बना हुआ है तो क्षेत्रीय राजनीति में भी एक नया अध्याय जुड़ गया है


















