युवती को ब्लैकमेल कर आत्महत्या हेतु मजबूर करने वाला हनीट्रेप रैकेट सरगना, महिला सहित गिरफतार

AIRA NEWS NETWORK – जोधपुर निवासी प्रार्थी ने थाना हाजा पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट इस मजमून की पेश की मेरी बहन जो कि पेशे से मोडलिंग का कार्य करती है जो कि मोडलिंग के सिलसिले में दिपाली व अक्षत के सम्पर्क में आई व करीब 3 माह पहले उदयपुर व जयपुर गई थी वहां वह कुछ दिन अपना कार्य करके वापस जोधपुर आ गई थी यहां आने के बाद वह बिमार हो गई थी इस कारण वह हॉस्पीटलाईज थी ठीक होने के बाद उसके पास दिपाली और अक्षत के द्वारा फोन करके बार-बार उदयपुर आने का प्रेशर कर रहे थे द्वारा मना करने पर उसे स्नेपचेट पर उसके अश्लील फोटो व नहाते हुए के विडियो भेजकर उसे ब्लेकमेल करने लगे और धमकाने लगे कि नहीं आयी तो ये वायरल कर बदनाम कर देंगे।
इसी दबाव के कारण गुनगुन दिनांक 21/1/22 को वापस उदयपुर गई वहां पर दिपाली और अक्षत द्वारा उसे ब्लेकमेल कर गलत धंधे में डालने का प्रयास किया वे लोग इसे रिपोर्टर बनाकर कोई गलत काम कराने के लिए उसे भीलवाडा होटल में ले कर गये। मेरी बहन किसी तरह बच कर वहां से भागकर उदयपुर आई और उदयपुर से ट्रेन से जोधपुर आई मेरी बहन को दिपाली व अक्षत की ब्लेकमेलिंग से डिप्रेशन में आई और बदनामी की भय से उसने रातानाडा क्षेत्र की एक होटल की छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसको घायलावस्था में MDM हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया
पीड़िता ने होटल की छत के आत्महत्या के लिए कुदने पहले ये सभी बाते ऑडियो, SMS (मेसेज ) द्वारा मुझे भेजी गई, जिससे ही मुझे यह जानकारी मिली की ये उपरोक्त लोग मेरी बहन को ब्लेकमेल कर रहे है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 34/2022 धारा 506, 384, 354(C) IPC व 67 IT Act पुलिस थाना रातानाडा में पंजिबद्ध कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
पुलिस अनुसंधान में बाद पुछताछ मुलजिम अक्षत उर्फ सागर उर्फ चिनू उर्फ नितिन शर्मा पुत्र स्व. श्री नन्दकिशोर जाति ब्राहामण उम्र 33 वर्ष निवासी-128 जैन ज्योती कोलोनी पुलिस थाना सुभाष नगर भीलवाड़ा व सुश्री दीपाली पुत्री श्री सुरेन्द्र कुमार स्वामी उम्र- 22 वर्ष निवासी-पोटलिया ट्रान्सपोर्ट शातां प्रेस के सामने झुन्झुनू हाल उदयपुर को गिरफतार किया गया। पुछताछ से यह सामने आया कि पीडिता को अक्षत व दीपाली गत दो-चार माह से अश्लील फोटो-विडियों वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। उस पर हनीट्रेप में सहयोग करने के लिए दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने होटल की छत से कुदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
वारदात तरीका:
अक्षत उर्फ सागर उर्फ चिनू उर्फ नितिन शर्मा अपने आप को मिडिया पत्रकार व लाईजनर के रूप में प्रभावशाली लोगों से मिलकर हनीट्रैप की घटना करता था। जिसके विरूद्ध पहले भी वर्ष 2016 व 2019 में प्रकरण दर्ज हुये है। वर्ष 2016 में जयपुर में हनीट्रेप का प्रकरण दर्ज हुआ जिसमें 17 जनों के साथ अक्षत भी जेल गया था। जिसमें अक्षत मास्टर माईन्ड था। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा मुलजिमानों से प्रकरण के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा मुलजिमानों को कल न्यायालय में पेश किया जायेगा। वर्तमान प्रकरण में अक्षत और दीपाली ने एक राजनेता से एक परिवाद में समर्थन के बहाने मिलकर हनीट्रेप की साजिश रची, जिसमें ये पूर्णतया असफल रहे। राजनेता ने इनको परिवाद में किसी प्रकार की सहायता से साफ इनकार कर दिया। इस प्रकार इनकी साजिश पूर्णतया असफल रही।
गिरफतार अभियुक्त:
- अक्षत उर्फ सागर उर्फ चिनू उर्फ नितिन शर्मा पुत्र स्व. श्री नन्दकिशोर जाति ब्राहामण उम्र – 33 वर्ष निवासी-128 जैन ज्योती कोलोनी पुलिस थाना सुभाष नगर भीलवाड़ा ।
- सुश्री दीपाली पुत्री श्री सुरेन्द्र कुमार स्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी-पोटलिया ट्रान्सपोर्ट झुन्झुनू हाल उदयपुर


















