
बीकानेर – जयपुर में रीट भर्ती परीक्षा के पेपर लीक को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सतीन पूनिया की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। इसी को लेकर अब भाजपा ने प्रदेशस्तर पर जिलेवार प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन की तैयारी की है। इस सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां की गिरफ्तारी और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जिस बर्बता के साथ पुलिस ने लाठियां बरसाई है बेहद निंदनीय है।
अब गहलोत में भी दम वाली बात नही रही एक वक्त था जो प्रदेश की जनता गहलोत को जननायक कहती थी लेकिन गहलोत ने गरीबो के लिए बिजली पानी पर कोई रिवायत नही दी राजस्थान की जनता गहलोत सरकार के बिजली बिल से परेशान है।
रीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध और सीबीआई जांच की मांग को ले कर किये जा रहे प्रदर्शन पर प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करना लोकतंत्र में उचित नही ठहराया जा सकता। ये सरकार के तानाशाही रवैया है। लाखो परीक्षार्थियों की आवाज़ बन रहे युवाओ पर दमन किया जाना स्वीकार नही। इस लाठी चार्ज की घटना में 35 युवक घायल हुए है। जिसमे 2 की हालत गंभीर है। शेष के फ्रैक्चर और चोटें आई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बीकानेर कल 02 फरवरी दोपहर 12 बजे गांधी पार्क में 2 घंटे का सांकेतिक धरना देकर विरोध दर्ज करवाएंगे।


















