राजनीतिक पार्टियो के चुनावी घोषणा पत्र मे मदरसा शिक्षको को स्थान ना मिलने से शिक्षक हताश

स्योहारा – चुनावी सरगर्मी के चलते राजनीतिक पार्टियो ने अपने वायदे ओर चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिये है मगर मदरसा आधुनिकरण शिक्षको की अवहेलना कर दी गई है किसी भी राजनितिक पार्टी ने मदरसो शिक्षको के लिए घोष्णा पत्र मे कोई विशेष सुविधा को शामिल नही क्या गया है
इसीलिए मदरसा आधुनिक शिक्षक संघ के स्योहारा ब्लॉक के आधुनिक मदरसा शिक्षकों ने एक मींटिग की जिसमें राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषणा पत्र में मदरसा शिक्षकों को शामिल न किए जाने पर निराशा व्यक्त की ! ब्लॉक के अध्यक्ष मास्टर रिजवान ने कहा कि लगातार राजनीतिक पार्टियों द्वारा मदरसा शिक्षकों की अवहेलना करने से हम चिंतित रहते हैं पिछले 55 महीनों से हमारा केंद्रांश भी नहीं मिल रहा है और राज्यांश भी टुकड़ों में मिलता है वही महासचिव तनवीर अहमद ने बताया यूपी विधानसभा के माहौल में हमें उम्मीद थी कि राजनीतिक पार्टियां मदरसा शिक्षकों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी लेकिन सरकार के वार्षिक आम बजट एंव चुनावी घोषणा पत्रों में शामिल न किए जाने से हमें निराशा हाथ लगी है
मास्टर उबैदुरहमान ने कहा सरकार किसी की भी रही हो मदरसा शिक्षकों की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही है ! मीटिंग में शामिल होने वाले शिक्षक नफीस अहमद, नसीम अहमद, तैयब अली, मुस्तकीम अहमद, अशरफ अली, शब्बू जैदी, मोहम्मद आलम, मौ० नसीम, मुईनुद्दीन, मेराजुकहक आदि ने मदरसा शिक्षको की समस्याओं को रखा ! मीटिंग की अध्यक्षता मास्टर गयासुद्दीन व संचालन मास्टर उबैदुरहमान ने किया ! मीटिंग में शामिल होने पर मास्टर अशरफ अली व तनवीर अहमद ने संयुक्त रूप से सभी साथियो का आभार जताया !


















