AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में व जागरूकता विषयक पर प्रेस वार्ता की जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इस बार ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किस तरह से किया जाए भिन्न-भिन्न तरीके अपनाकर सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ तक भेजा जाए जिससे कि मतदान करने से कोई भी व्यक्ति वंचित न रह जाए और अपने मतदान का उपयोग हर मतदाता सुचारू रूप से कर सकें
इस बार चुनाव आयोग ने जो व्यक्ति दिव्यांग है या 60 साल से ऊपर की उम्र में मतदान करने नहीं जा सकता है उसके लिए 3,4,5 तीन तारीख नियत की है बिजनौर जनपद में 91 टीम लोगों के घर जा जाकर इन दिव्यांगों 65 साल से ऊपर के व्यक्तियों का मतदान करा सके और वैलेट प्रतिदिन लाकर ट्रेजरी में सुरक्षित रखा जाए जो काउंटिंग के दिन उन्हें निकाल कर ईवीएम के साथ अकाउंट किया जाएगा


















