BIJNAUR – जी हां मामला जनपद BIJNAUR के थाना हल्दौर के झालू चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार राणा का है। आप को बताते चले कि 15/07/2021 को झालू चौकी पर सथानीयआर एस एस कार्यकर्ता से किसी बात को लेकर नोक झोंक व अभद्रता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उनको सस्पेन्ड कर दिया गया था। शाम को सारे बाज़ार अज्ञात लोगों द्वारा अरुण कुमार राणा पर लाठी डंडों से हमला किये जाने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी।
5 दिन बीत जाने के बाद दरोगा अरुण कुमार राणा पर किए गए जानलेवा हमले के मुकदमे में कोई कार्यवाही नहीं है किए जाने से आहत होकर दरोगा ने आज पुलिस अधीक्षक बिजनौर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वही पीड़ित दरोगा द्वारा इस्तीफा दिए जाने की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वही पीड़ित दरोगा ने डीजीपी, आईजी, डीआइजी को त्याग पत्र भेज अपनी जान को खतरा बताते हुए जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों पर उसके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

पीड़ित दरोगा का आरोप है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी उस पर फैसले का दबाव बना रहे है अपराधी खुले आम घूम रहे है उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है। अब देखना ये है कि इस आरोप प्रत्यारोप के खेल में ऊंट किस करवट बैठता है। क्या पीड़ित दारोगा को इंसाफ मिलेगा या उसका तयागपत्र सवीकार कर नोकरी से हाथ धो घर बैठना पड़ेगा। या अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा। अब ये तो वक़्त बताएगा कि इस अहम और दबाव के खेल में जीत किसकी होती है।


















