AIRA NEWS NETWORK – आपको बताते चलें DHAMPUR नहटौर मार्ग पर पृथ्वीराज पुलिस चौकी के पास 8 से 10 फीट सड़क के बैठने पर DHAMPUR में प्रयास हॉस्पिटल के पास रोड डायवर्ट कर दिया गया है जिसमें नेहटोर बिजनौर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन वउप जिला अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत करा लेकिन उनके अवगत कराने के बाद भी 1 घंटे तक कोई भी पीडब्ल्यूडी का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
वहां वही नजदीक के गांव का रहने वाला पीडब्ल्यूडी का एक कर्मचारी साबिर नामक व्यक्ति मिला साबिर ने बताया मैंने अपने अधिकारियों को अवगत करा दिया है उन्होंने मौके पर पहुंचने की बात कही वहीं उप जिलाधिकारी से जब हमने वार्ता की तो उन्होंने बताया पानीपत खटीमा राजमार्ग पर 8 से 10 फीट रोड बैठ गई है पीडब्ल्यूडी को अवगत करा दिया गया है। जल्दी मार्ग को दुरुस्त करा दिया जाएगा।


















