BREAKING NEWS: बिजनौर जिला कारागार में बंद कैदी की अचानक हार्ट अटैक से मौत
बिजनौर – जिला कारागार में बंद कैदी की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बंदी हत्या के मामले में सजा काट रहा था और आजीवन कारावास के तहत जेल में 2 साल से बंद था। मौत की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय नामक कैदी के शुक्रवार की सुबह अचानक दिल में दर्द हुआ। जिस पर जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर ने कैदी को तत्काल जिला कारागार के हॉस्पिटल भिजवाया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जेल अधीक्षक द्वारा मृतक कैदी के परिजनों व कोतवाली शहर पुलिस को दी गई। सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया तथा वे आनन-फानन में जेल पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उधर मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
घटना को लेकर जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर ने बताया कि विजय नाम का कैदी काफी समय से हार्ट का पेशेंट था। कारागार प्रशासन द्वारा उसका उपचार भी कराया जा रहा था। अचानक से आज सुबह नाश्ते के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। इसमें जेल के किसी भी कर्मचारी या प्रशासनिक अधिकारी की कोई भी लापरवाही नहीं है। परिजनों के आरोप निराधार हैं।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















