बहसूमा – कोविड-19, दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव और उपचार कार्य क्रम के अन्तर्गत नवजीवन इण्टर कालेज बहसूमा मेरठ के परिसर में तुलसी, लेमनग्रास एवं मेरीगोल्ज्ञड के पौधों का रोपण प्रधानाचार्य रतिराम मावी ,उप प्रधानाचार्य बलबीर सिंह मावी और वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती दीपा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिवशंकर राम ने सीनियर वर्ग कक्षा 9से12 तक के छात्र-छात्राओं को विद्यालयों के परिसर तथा अपने घरों में तुलसी, लेमनग्रास एवं मेरीगोल्ड आदि के पौधों का रोपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य रतिराम मावी ने बताया कि इसकी चाय के नियमित इस्तेमाल से डायबिटीज मोटापा पेट की बीमारियां नींद की समस्या और सांस संबंधी बीमारियों में राहत मिलती है कोविड-19 के दौरान इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में लेमन ग्रास के पौधे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है लोगों ने तुलसी की तरह लेमन ग्रास की पत्ती की चाय पीना भी शुरू किया है। इस अवसर पर स्टाफ के समस्त लोग उपस्थित रहे।




























