
AIRA NEWS NETWORK – रविवार की रात्रि 11:00 बजे बिजनौर में रामलीला मैदान में किराए पर एसबीआई के एटीएम में एक चोर पेचकस पलास लेकर उसके बक्सों से छेड़छाड़ कर रहा था की वहां से गुजर रहे कुछ आदमियों ने जब एटीएम के अंदर कुछ आवाज सुनी तो उन्होंने एटीएम में जाकर देखा तो एक व्यक्ति एटीएम खोलकर पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था उन्होंने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया पकड़े गए चोर ने अपना नाम इमरान बताया तथा अपने को बिजनौर के बक्शीवाला का रहने वाला बताया पुलिस इस एटीएम चोर को अपने साथ थाने ले गई है और उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि अब तक उसने कितने एटीएम में चोरी की
रिपोर्ट – अमीन अहमद


















