बॉलीवुड
Trending

अमिताभ बच्चन ‘बाहुबली’ के साथ में ‘Project K’ में आएंगे नजर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow
[ad_1]

AIRA NEWS NETWORK – बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) दोनों जल्द साथ में नजर आने वाले हैं. दोनों साथ में शूटिंग कर रहे हैं. पहले दिन की शूटिंग के बाद बिग बी (Big B) और ‘बाहुबली (Bahubali)’ दोनों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक-दूसरे की जमकर तारीफ की. दोनों इन दिनों नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म (Nag Ashwin film) की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म का नाम अस्थायी रूप से ‘प्रोजेक्ट के (Project K)’ रखा गया है. दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट अब खूब वायरल हो रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने तारीफ में कही ये बात
सोशल मीडिया पर एक्टिव अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ट्वीट किया और प्रभास के काम करना एक ऑनर बताया. उन्होंने लिखा, ‘पहला दिन… पहला शॉट… ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ पहली फिल्म… और उनकी कंपनी के औरा में होने यह एक सम्मान है, उनकी प्रतिभा और उनकी अत्यधिक विनम्रता… सीखने के लिए आत्मसात.. !!’

Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan News, Amitabh Bachchan Post, Amitabh Bachchan praise Prabhas, Prabhas praise Amitabh Bachchan, Social Media, Nag Ashwin film , Project K, Deepika Padukone, अमिताभ बच्चन, प्रभास

अमिताभ बच्चन का ट्वीट.

प्रभास का सपना हुआ पूरा
हालांकि, बिग बी से पहले प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ की एक पुरानी तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा किया था. उन्होंने लिखा- ‘ये मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. लेजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ आज ‘प्रोजेक्ट के’ का पहला शॉट पूरा किया!’

Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan News, Amitabh Bachchan Post, Amitabh Bachchan praise Prabhas, Prabhas praise Amitabh Bachchan, Social Media, Nag Ashwin film , Project K, Deepika Padukone, अमिताभ बच्चन, प्रभास

प्रभास का पोस्ट.

भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक Project K
पिछले साल इस फिल्म की घोषणा की गई थी. ये फिल्म साइंस फिक्शन है . इसे भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. फिल्म के पहले चरण की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में हैदराबाद में हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं.

 ‘झुंड’ के लिए सुर्खियों में अमिताभ
अमिताभ इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘झुंड’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ये फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसके साथ वह ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन के साथ नजर आने वाले हैं.

[ad_2]

Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button