बॉलीवुड
Trending

Gangubai Kathiawadi को-स्टार की जब बरसों पहले आलिया भट्ट ने की थी तारीफ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow
[ad_1]

AIRA NEWS NETWORK – आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) का हाल ही में रोमांटिक सॉन्ग ‘जब सैंया’ रिलीज हुआ है. इस गाने में शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) ने गंगूबाई के लवर की भूमिका निभाई है. लेकिन कम लोगों को ही पता होगा कि शांतनु की आलिया भट्ट से पहली मुलाकात रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 9 (Jhalak dikhla jaa season 9) पर हुई थी और एक्ट्रेस ने शांतनु की तारीफ करते हुए उन्हें Hottie कहा था.

https://www.instagram.com/tv/CaO0gHYAvOr/?utm_source=ig_web_copy_link

आलिया भट्ट का कमेंट सुन शांतनु माहेश्वरी शरमा गए थे

शांतनु माहेश्वरी एक ट्रेंड डांस हैं, जिसने रिएलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 9 में हिस्सा लिया था. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस शो पर गेस्ट जज के तौर पर पहुंचीं थी. इस शो पर शांतनु के परफॉर्मेंस से आलिया इतनी इम्प्रेस हुई थीं कि जमकर तारीफ कर डाली थी. आलिया ने कहा था कि ‘शांतनु, मुझे पता है कि लोग तुम्हें क्यूटी बुलाते हैं लेकिन मैं तुम्हें हॉटी कहना चाहती हूं’. आलिया के इस कमेंट को सुनकर वहां मौजूद लोग खुश होकर तालियां बजाई तो स्टेज पर खड़े शांतनु शरमाते हुए सिर्फ ‘थैंक यू’ बोल पाए थे.

शांतनु के डांस से इम्प्रेस हो गई थीं आलिया

आलिया भट्ट ने शांतनु माहेश्वरी के डांस मूव्स की तारीफ करते हुए कहा था ‘आपका डांस बहुत अच्छा था. एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि जब आप पूरी तरह पीछे की तरफ झुके और फिर ऊपर आए,हम लोग जब ऐसा शूट करते हैं तो हार्नेस का इस्तेमाल करते हैं. मैंने देखा है कि लोग इसे वायर पर करते हैं लेकिन आपने इसे खुद ही किया, आउटस्टैंडिंग यार’.

https://www.instagram.com/p/CaHIqCqM2l3/?utm_source=ig_web_copy_link

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया से इश्क फरमा रहे शांतनु

शांतनु माहेश्वरी ने करीब 10 साल पहले टीवी शो ‘दिल दोस्ती डांस’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. शांतनु डांस, स्टंट और एक्टिंग सब कर सकते हैं इसके बाद ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके गाने को देखने के बाद फैन फॉलोइंग बढ़ गई है. फैंस शांतनु की तारीफ कर रहे हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म में गंगूबाई से शांतनु रोमांस करते नजर आने वाले हैं. ये फिल्म शांतनु के एक्टिंग करियर में मील का पत्थर साबित होने वाला है.

ये भी पढ़िए-India’s Got Talent: धर्मेंद्र संग किरण खेर बनीं ‘बसंती’, फैंस बोले- अनुपम खेर सर कहां हो आप?

गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आलिया भट्ट ने एक सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई है. इस फिल्म में आलिया, शांतनु माहेश्वरी के अलावा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी दिखाई देंगे.

Tags: Alia Bhatt, Gangubai Kathiawadi, Sanjay leela bhansali

[ad_2]

Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button