विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर से की इंटिमेट वेडिंग, यहां देखें कपल की शादी की खूबसूरत

AIRA NEWS NETWORK – विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Vikrant Massey Sheetal Thakur Wedding) की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं. दोनों के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही हैं. लाल रंग के लहंगे में शीतल बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि व्हाइट शेरवानी में विक्रांत भी हैंडसम दिखाई दिए.
विक्रांत मैसी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. विक्रांत ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. विक्रांत और शीतल की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही मौजूद रहे. शादी समारोह बेहद निजी तरीके से हुआ. अब उनकी शादी की तस्वीरें आई हैं. शादी की ये तस्वीरें सामने आते ही वायरल होने लगी है.
हालांकि, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने शादी की रजिस्ट्रेशन 14 फरवरी को ही करवा लिया था. इसके बाद प्री-वेडिंग की रस्में शुरू हुईं, जोकि शादी समारोह पर खत्म हुईं.






