AIRA NEWS NETWORK – वजीरगंज गोंडा कस्बे में सिमराहा ताल के पास अचानक एक टेंपो पलट जाने के कारण टेंपो ड्राइवर टेंपो के नीचे दब गया टेंपो पलटने से ड्राइवर के सर में काफी चोटें आई हैं जिससे उसके सर से काफी खून बह रहा था मौके पर मौजूद नागरिकों ने इस नजाकत को देखते हुए तुरंत टेंपो को उठाया साथ ही घायल टेंपो ड्राइवर को वजीरगंज सीएचसी अस्पताल वाहन द्वारा पहुंचाया गया.
सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने टैंपू को सड़क के किनारे करवा कर घायल का हाल-चाल लेने वजीरगंज पहुंचे ड्राइवर वजीरगंज कस्बे के फुलवारी का रहने वाला बताया जा रहा है बताते चलें कि टेंपो ड्राइवर अपनी टेंपो को नवाबगंज की तरफ से लेकर वजीरगंज की तरफ जा रहा था कि अचानक सिमरा ताल के समीप श्री कृष्णा टीवीएस के सामने टेंपो अचानक पलट गया जिससे टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया उसका इलाज वजीरगंज सीएचसी मे चल रहा है.
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















