काले कृषि कानून बिल के विरोध में किसानों ने नजीबाबाद में किया चक्का जाम
नजीबाबाद – प्रदर्शन किसानों के मसीहा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा राकेश टिकैत के निर्देशानुसार आज लगभग पूरे भारत में किसानों द्वारा भारत बंद के समर्थन में जगह जगह किसानों ने भारी संख्या में पहुंचकर हाईवे मार्गो पर चक्का जाम किया! पूरे उत्तर प्रदेश में 40 संगठनों के किसानों ने चक्का जाम कर अपनी मांगों को पूरा करने का प्रस्ताव सत्ता में बैठी सरकार से किया!
वहीं अगर बात करें जनपद बिजनौर के नजीबाबाद की तो सवेरे से ही किसानों ने नजीबाबाद के चारों ओर स्थित हाईवे को घेरा, हरिद्वार रोड हाईवे पर स्थित मोटा महादेव मंदिर के सामने भारी संख्या में जनशक्ति यूनियन के किसानों ने हाईवे को जाम कर धरना प्रदर्शन किया! जनशक्ति यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष रंधावा सिंह ने कहा सत्ता में बैठी सरकार द्वारा जो काले कृषि कानून बनाएं गये हैं, सरकार को चाहिए कि वह काले कृषि कानून बिल वापस ले! एमएसपी पर सरकार लिखित में कानून बनाएं, जब तक सरकार द्वारा बनाए गए के काले कृषि कानून के बिल वापस नहीं होते और एमएसपी पर लिखित रूप में कानून नहीं बन जाते तब तक किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा!
इसके लिए चाहे किसानों को आंदोलन या किसी भी बड़ी महापंचायत को करना पड़े तो किसान द्वारा भारी संख्या में पहुंचकर कृषि बिल कानून के विरुद्ध धरना प्रदर्शन जारी रहेगा! आगे रंधावा सिंह ने कहा की सरकार को बढ़ती बिजली दर को भी कम करना चाहिए, जिससे किसानों को किसी हद तक राहत मिल सके! हरिद्वार स्थित हाईवे पर भारी संख्या में युवाओं ने अर्धनग्न होकर सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन में नजीबाबाद ब्लॉक के कई गांव से भारी संख्या में किसानों ने धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लिया!
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















