स्योहारा – कृषि कानून के विरोध व अन्य कई मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज भारत बंद के तहत थाना चौराहे पर भाकियू द्वारा चक्का जाम किया गया,जिसकी अगुवाई करते हुए भाकियू ब्लाक अध्यक्ष चो. गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि आज जनपद भर में लगभग 45 स्थानों पर चल रहे ।
इस किसानों के प्रदर्शन में जहां काले कृषि कानून को वापस लेने की मांग को और ज़्यादा मज़बूत किया गया है तो वहीं बकाया गन्ना भुगतान दिलाने सहित अन्य कई मांगे भी सरकार से की गई हैं। इस चक्का जाम के दौरान थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर के नेतृव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही तो वहीं इस रास्ते से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया।


















