AIRA NEWS NETWORK – थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत हलवाईगीरी का काम करने गए युवक का साथियों से रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।आरोप है कि उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर गग्गरपुर नहर पुल के निकट मरणासन्न हालत में फेंक दिया था जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल से सैफई ले जाया गया जहां हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां 12सितंबर को उसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया।परिजनों का आरोप है कि पुलिस को उक्त मामले की तहरीर भी दी गयी थी लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
युवक की मौत के बाद मंगलवार सुबह परिजनों समेत लोगों ने मोटा रोड तिराहा जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही किये जाने की बात कहकर समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया।पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


















