AIRA NEWS NETWORK – सोमवार को एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि आदमपुर का रहने वाला शहजाद उर्फ खादिम नाम का शख्स स्टेशन पर पल्लेदारी का काम करता है । 10 सितम्बर को शहजाद अपने 5 साथियों के साथ काम करने के लिए स्टेशन पर गया हुआ था। दोपहर में उसने अपने साथियों के साथ नशा कर लिया, लेकिन वह घर नहीं लौटा। वह काफी देर तक स्टेशन पर ही बैठा रहा।
इसी दौरान नेशनल खो-खो खिलाड़ी बबली रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रही थी। उसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई, उसे अकेला पाकर वह उसके पीछे पहुंचा और गलत काम की नीयत से उसे दबोच लिया। बबली ने विरोध किया तो उसने रस्सी से उसका गला दबाना शुरू कर दिया। बबली चिल्लाती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसने गला दबाकर उसे मार डाला। साथ ही वह बबली का फोन भी लेकर फरार हो गया था। उसी फोन से ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लियाा गा है।
सर्विलांस से पकड़ में आया बबली का हत्यारा
घटना के समय बबली मोबाइल पर अपने किसी परिचित से बात कर रही थी। जैसे ही आरोपी उस पर झपटा, तो वह चीख पड़ी, धक्का मुक्की में उसका मोबाइल वहीं गिर गया, लेकिन चालू रहा। आरोपी जब रेप में असफल रहा तो हत्या कर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसी मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर स्वाट टीम ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
दरसअल यह पूरा मामला बिजनौर के रेलवे स्टेशन के पास का है जंहा 10 सितंबर को बबली नाम की खो खो की नेशनल प्लेयर का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। वह एक स्कूल में अपना बायोडाटा देने के लिए घर से गई थी। वहीं से लौट रही थी। घटना के क्षेत्र को लेकर सिविल और रेलवे पुलिस में कई घण्टे तक चली बहस बाजी के काफी देर बाद रात आठ बजकर 15 मिनट पर जीआरपी नजीबाबाद थाने में अज्ञात बदमाशो के खिलाफ धारा 302,201,376 में रिपोर्ट दर्ज की थी।
घटना के दिन का एक ऑडियो भी आया था सामने
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस को एक एक मिनट 36 सेकंड का ऑडियो भी मिला था। जिसे खिलाड़ी के किसी परिचित ने ही रिकॉर्ड किया था। महिला खिलाड़ी उसी परिचित से बात करती हुई जा रही थी। तभी उस पर हमला हो गया। वह जोर से चिल्लाकर बोली-अंकर मुझे छोड़ दो, मैं मर जाऊंगी ।
सौरभ अग्रवाल की रिपोर्ट


















