बिजनौर-उत्तरप्रदेश

सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में डूबे पांच युवक, एक की मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – कलियर शरीफ गये बिजनौर के कस्बा साहनपुर निवासी पांच युवक नहर में डूब गये। जिन्हें परिजनों ने गोताखोर की मदद से बाहर निकाला जिनमें से एक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

बताते चलें कि जनपद बिजनौर के थानाक्षेत्र नजीबाबाद के कस्बा सहानपुर निवासी सलीम का परिवार रुड़की के कलियर शरीफ में ज़ियारत व नियाज़ करने के लिए गया था। तभी परिवार के कुछ युवक नजदीक से ही गुजर रही नहर पर पहुंचकर मोबाइल सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान मौहम्मद शाहनवाज फिसलकर नहर में गिर गया। उसको बचाने के लिए काशिफ, शब्बू, अयान, हैदर नहर में कूद गये।

जिससे पांचों युवक नहर में शमा गये। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए शाहनवाज सहित चार को सकुशल नहर से निकाल लिया गया। लेकिन अयान का कोई पता नहीं लगा। बताया जाता है कि गोताखोरों की मदद से अयान को लगभग पौन घंटे बाद नहर से निकाला गया परन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक असामायिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का शव साहनपुर पहुंचने पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button