AIRA NEWS NETWORK – बढ़ापुर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे नगर में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया सभी मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाया गया नगर पंचायत की तरफ से सभी मंदिरों में सफाई व्यवस्था कर चुना डाला गया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने सुबह सवेरे से ही मंदिरों में पूजा स्थलों को सजाकर भगवान श्री कृष्ण जी की विशेष पूजा अर्चना की और नन्हे कान्हा जी को हिंडोले में झूला कर फलाहार चौलाई के लड्डू वह गोंद की पंजीरी मखाने की खीर व मक्खन का कान्हा जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया और व्रत रखा जन्माष्टमी का व्रत को रात्रि में 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद पूजा अर्चना कर खोला गया।
आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन महिलाओं व बच्चों और व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने आसपास के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की व प्रसाद चढ़ाया। आज बढ़ापुर में श्री शिव बड़ा मंदिर श्री द्वारका वाला मंदिर श्री शिव चुन्नी वाला मंदिर श्री माता काली देवी मंदिर श्री मनोकामना झारखंडी मंदिर व आसपास के क्षेत्र के मंदिरों को भव्य रुप से सजाया गया सभी मंदिरों पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई मंदिरों को गुब्बारे बंदरवाल वह लाइट वाली झालरों से सजाया गया ।
भगवान श्री कृष्ण की लीला वाले सुंदर-सुंदर झांकियां बनाई गई और मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की लीला वाले भजन बजते रहें और पूजा पाठ व कीर्तन होता रहा वहीं श्रद्धालुओं ने श्री शिव चुन्नी वाला मंदिर में श्री राम सेवा समिति मटकी की ओर से फोड़ी ओर भक्तों ने मंदिरों में आकर प्रसाद चढ़ाकर श्री कृष्ण भगवान को पालकी में झूलाकर देश में अमन शांति की प्रार्थना की और देश की उन्नति व खुशहाली की भगवान से प्रार्थना की।
सौरभ अग्रवाल की रिपोर्ट


















