AIRA NEWS NETWORK – फायर सर्विस रामनगर को पूछड़ी रामनगर के पास कोसी नदी मे 03 व्यक्तियो के फंसे होने की सूचना पर फायरस्टेशनरामनगर से एक रेस्क्यू पुलिस टीम आवश्यक उपकरणों के साथ उक्त घटनास्थल के लिए रवाना हुए मौके पर जाकर देखा तो 03 व्यक्ति कोसी नदी के दूसरे किनारे पर स्थित टापू पर फंसे हुए थे।
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व मै रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगो की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद उक्त तीनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल कर किनारे लाया गया तथा उक्त व्यक्तियों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया उपरोक्त तीनों व्यक्ति रामनगर के ही स्थाई निवासी हैं जो किसी कार्य से नदी के दूसरे किनारे पर गए हुए थे।
स्थानीय पुलिस लगातार बाहर से आए नागरिकों को और स्थान नागरिकों को जागरूक कर रही है कि पहाड़ की नदियां थोड़ी सी बारिश में विकराल रूप धारण कर लेती हैं और देखते ही देखते पानी लोगों को बहा ले जाता है जिसकी वजह से लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं परंतु लोग हैं समझने को तैयार ही नहीं है पुलिस के इतना समझाने और जागरूक करने के बावजूद भी नदियों में चले जाते हैं उत्तराखंड पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपने पुलिस का सहयोग करें आपकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है इसलिए पुलिस की बात पर अमल करें खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















