उत्तरप्रदेश
Trending

खतौली पुलिस बदमाश व लुटेरों को पढ़ा रही कानून का पाठ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर – एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग दर्शन में खतौली थानाप्रभारी यशपाल सिंह व उनकी टीम ने शातिर बदमाश लुटेरे को मुठभेड़ में लंगड़ा कर कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाते हुए अस्पताल भिजवाया है। थाना प्रभारी खतौली यशपाल सिंह ने जब से खतौली थाना प्रभारी की कमान संभाली है तब से लेकर इनके शानदार गुड वर्क निरंतर जारी है।


पुलिस का इकबाल बुलंद करने में कहीं कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं, बदमाशों को स्पष्ट रूप से संदेश दे चुके हैं कि किसी भी घटना में लिप्त होने पर बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून का पाठ पढ़ाया जाएगा। आज भी थानाप्रभारी खतौली यशपाल सिंह के कुशल नेतृत्व के चलते एक बडी कामयाबी हासिल करते हुए भुड़ चौकी प्रभारी रविंद्र परिहार व उनकी टीम ने एक सराहनीय कार्यों को अंजाम देते हुए शातिर बदमाश लुटेरो से खतौली क्षेत्र के मीरपुर जानसठ मार्ग पर आमने सामने की मुठभेड़ हुई जिसमें खतौली पुलिस टीम ने एक बदमाश के पैरों में गोली मारकर घायल किया तथा वही बदमाश लुटेरे का दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

मुठभेड़ में पकड़े गये लुटेरे बदमाश का नाम अमित पुत्र ननका निवासी पावली खास थाना कंकरखेड़ा जिला मेरठ बताया जा रहा हैं।
पकड़े गए बदमाश लुटेरे से खतौली पुलिस टीम ने एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस व एक खोका व पच्चीस सौ रुपये, एक मोबाईल सहित एक मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

खतौली सी ओ राकेस कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश एक शातिर किस्म का लुटेरा हैं जिसने खतौली क्षेत्र के गगंधाड़ी रॉड पर राजकुमार से गाँव के पास से इस बदमाश व उसके दो साथियों ने पचास हजार रुपये छीन लेने की घटना को अंजाम दिया था
जिसकी पुलिस को काफी दिनों से इन बदमाशों की तलास थी जिसमे आज खतौली पुलिस ने एक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया हैं और इसके और साथियों की तलाश जारी हैं।

खतौली पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने मुठभेड़ घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर खतौली थाना प्रभारी यशपाल सिंह सहित पूरी टीम के कार्य की प्रशंसा की और कहां निकट भविष्य में भी आप लोग इसी मेहनत लगन के साथ कार्य करेंगे और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button