AIRA NEWS NETWORK – नजीबाबाद के ग्राम मंडावली थाना क्षेत्रहरिद्वार रोड पर स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी मोटा महादेव का शुभारंभ किया आज सवेरे 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह चौहान ने नवनिर्मित पुलिस चौकी मोटा महादेव का फीता काटकर एवं शीलापाटकर अनावरण किया! इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस चौकी के बनने से क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
क्षेत्रवासियों को शासन प्रशासन का भरपूर सहयोग रहेगा तथा आने जाने वाले यात्रियों को वर्तमान में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी ! उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भय मुक्त शासन देने का वादा किया था, उसके तहत जनपद में कई नई पुलिस चौकियों की स्थापना हुई है! इससे क्षेत्र क्षेत्र में अमन शांति कायम करने में सहयोग मिलेगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने वृक्षारोपण भी किया! इस एसपी ग्रामीण संजय कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी परमानंद झा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा,थाना अध्यक्ष हिमांशू चौहान,ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा राजकुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, शाहबुद्दीन मकरानी, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, फैजू नेता, मयंक चौहान, सभासद नगर पंचायत जलालाबाद दीपक कुमार, कुलदीप त्यागी, अब्दुल रहमान अल्वी, उप निरीक्षक हरवीर सिंह, मयंक चौहान, चौकी इंचार्ज सत्येंद्र तोमर, घनश्याम वशिष्ठ, के पी सिंह, भागूवाला चौकी इंचार्ज बाबूराम गौतम, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह, कांस्टेबल आदेश कुमार, सौरभ कुमार, विपिन ठाकुर,आदि चौकी के लोकार्पण में मौजूद रहे।


















