उत्तराखंड
Trending

त्वरित कार्यवाही हेतु महिला हेल्प डेस्क को प्रदान की गयी स्कूटियाँ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – पुलिस कप्तान पौड़ी कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सभी क्षेत्राधिकारी,थाना /चौकी कार्यालयों में सीधे प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर शिकायतकर्ता की बात सही प्रकार से सुनकर उन पर जाँच कर त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में थाना स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत बनाने एवं पुलिस थाने तक शिकायतकर्ता की पहुँच को सुगम बनाने हेतु जनपद के प्रत्येक थाने पर इस प्रकार की शिकायतों का निवारण थानों पर गठित “महिला हेल्प डेस्क” द्वारा किया जा रहा है। जनपद में विभिन्न माध्यमों से महिला सम्बन्धी अपराध, मारपीट, धोखाधडी, जमीनी विवाद, चोरी से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयान्तराल निस्तारण कर सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु महिला हेल्प डेस्क पौड़ी/कोटद्वार/महिला थाना श्रीनगर को स्कूटी प्रदान की गयी हैं।

जिससे महिला सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधो पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा। ताकि आमजन को जल्दी न्याय मिल सके पीड़ित को न्याय के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़े इससे महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी इसके लिए पौड़ी जनपद पुलिस कप्तान की यह सराहनीय पहल है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button