जनपद बिजनौर – थाना नजीबाबाद क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला अदब सिटी कॉलोनी निवासी मतलूब हुसैन की टाटा सुमो गाड़ी घर के सामने खड़ी थी अज्ञात चोरों द्वारा 12 घंटे पूर्व गाड़ी चोरी कर मौके से फरार हो गए थे आज थाना नजीबाबाद पुलिस ने दो अभियुक्त अरबाज और समीम को चोर की गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि थाना नजीबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत चोरों द्वारा टाटा सुमो गोल्ड चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे।
जिन्हें आज नजीबाबाद पुलिस द्वारा दो अभियुक्त अरबाज और समीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और चार आरोपी फरार हो गए हैं इन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, और अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है यहां पर बताते चलें जब से बिजनौर का कार्यभार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह संभाला है तब से लगातार चोरियों का खुलासा हो रहा है वही असामाजिक तत्व और अपराधिक पर शिकंजा कसता ही जा रहा है और मुजरिम को बड़ी हवेली पहुंचाया जा रहा है जिससे आमजन बिना खौफ है के शांति कायम रहे।




























