बिजनौर – धामपुर में निगार वेलफेयर सोसाइटी धामपुर की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिला जनप्रतिनिधियों के अलावा उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो किसी ना किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इस दौरान प्रसिद्ध आर्टिस्ट आमिर निगार द्वारा तैयार की गई पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया।
आपको बता दें धामपुर के सुमंगलम फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि शेरकोट की समाजसेविका रश्मि जैन, रूचिता रानी व अंशू दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कोरियोग्राफर एवं आर्टिस्ट आमिर निगार द्वारा तैयार की गई अनेक प्रकार की पेंटिंग का अतिथियों ने अवलोकन किया तथा आमिर निगार द्वारा बनाई गई पेंटिंग को खूब सराहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर रश्मि रावल ने कहा कि आज सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए अनेकों योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजनाएं काफी कामगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज यह बहुत ही खुशी की बात है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होंने महिलाओं से समाज सेवा और देश विकास के लिए बढ़-चढ़कर काम करने का आह्वान किया।
बतौर विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती नसीम चौधरी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत निगार ग्रुप की ओर से आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में आमिर निगार वह शख्सियत है, जो अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज को आईना दिखाता है। प्रदर्शनी में आमिर निगार द्वारा बनाई गई पेंटिंग हमें कुछ नया सिखाती है। इन पेंटिंग्स के माध्यम से जो पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता महिला सम्मान, नारी स्वावलंबन और नारी शक्ति के बारे में अपनी पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है, वह बहुत ही काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी अनिता चौहान, जिला गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार, श्रीमती रजनी कालरा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अलीशा हुसैन सिद्दीकी, ग्राम प्रधान बेबी रानी, विनय कुमार, राम अवतार सिंह, अवनी चौहान, प्रदीप कुमार राजपूत, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट नसरीन चौधरी, सरदार गुरदीप सिंह रोमी, पूर्व सभासद जगमीत कोर, नदीम खान, राशि रस्तोगी, राजेश्वरी चौहान, देवी रानी, अंशु दीक्षित, शमा परवीन, शाकिर अंसारी, राखी रस्तौगी, अनवर अहमद, गौरव चंद्रा, नौशाद अंसारी, मोनिका कालरा रश्मि जैन आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने की तथा संचालन अनवर सिद्दीकी नहटौरी ने किया।




























