कावड़ यात्रा को लेकर डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर पहुंचे नजीबाबाद
नजीबाबाद – कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर आज दोपहर डीआईजी शलभ माथुर ने नगर नजीबाबाद के हरिद्वार हाईवे पर स्थित मोटा महादेव मंदिर का जायजा लिया! और उन्होंने मोटा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी शशि नाथ से कांवड़ मेला से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ली। इसी के साथ साथ उन्होंने कावड़ यात्रा होकर जाने वाली मुख्य मार्गो का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने सभी अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़ यात्री को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े, और यात्रा के दौरान कोई भी किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना करें! और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी सतर्कता के साथ करें! डीआईजी मुरादाबाद के नजीबाबाद आगमन पर नजीबाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह, एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा, थाना प्रभारी नजीबाबाद दिनेश गौड़ एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।






