भागुवाला – वन विभाग के अधिकारी की ओर से क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिर्जापुर उर्फ प्रीतम के निवासी करीब 50 व्यक्ति को वन क्षेत्र में पशु चराने के लिए व ले जाने के लिए नोटिस दिए हैं। वन विभाग दरोगा की ओर से दिए गए नोटिस में ग्रामीणों को अपना पक्ष रखने की नियत व समय तिथि ना पहुंचने पर अपराध में लिप्त माने जाने को लेकर खलबली मची हुई है वन विभाग की राजगढ़ रेंज के वन दरोगा जयपाल सिंह ने ग्राम पंचायत मिर्जापुर उर्फ प्रीतम गढ़ मैं रामपुर चाटा के लगभग 50 ग्रामीणों को नोटिस दिए हैं।
उन्होंने नोटिस में वन क्षेत्र में पशुओं को चराने के लिए ले जाने वाले चरवाहों को वन क्षेत्र में न जाने के लिए निर्देशित किया है, साथ ही ग्रामीणों को नोटिस दिए और उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस में दिए गए तिथि नियम वे समय पर वन विभाग की चौकी में पहुंचने के लिए कहा गया है साथ ही कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं होता है। तब यह माना जाएगा कि वह भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत अपराध में सम्मिलित है।
वहां पर गणमान्य लोग राजेंद्र सिंह संजय अशोक सिंह राजीव वे सुनील अन्यथा करीबन 4 दर्जन लोगों ने अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिए गए है जिसे लेकर ग्रामीणों में खलबली मची हुई है।






