किरतपुर – नगर वासियों को अब बिजली की ट्रिपिंग व ओवरलोडिंग की समस्या से शीघ्र ही निजात मिलने वाली है यह जानकारी देते हुए एसडीओ हाईडिल आफताब आलम व जेई अजय कुमार ने बताया कि नगर में पछले दिनों बिजली घर में ओवरलोडिंग हो जाने के कारण बिजली की ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई थी जिसे दूर करने के लिए नगर में लगे ट्रांसफार्मरो पर हो रहे ओवरलोड को डिवाइड किया जा रहा है जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी।
मालूम हो की नगर में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बिजली का बार बार आना व जाना कोढ़ में खाज पैदा कर रहा था जिससे नागरिक बुरी तरह बिलबिला उठे थे। इस समस्या को दूर करने के लिए एसडीओ आफताब आलम प्रयासरत थे। जिनकी मेहनत से याब यह समस्या दूर होने के आसार नजर आ रहे है। यह काम अतुल गुप्ता व जेई अजय कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।






