बढ़ापुर – स्वच्छता अभियान के तहत राजस्व विभाग व पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव के चक मार्ग को कब्जा मुक्त कराया गया साथ मार्ग किनारे डाली गई कुड़ीयों को जेसीबी द्वारा हटवाकर मार्ग को स्वच्छ बनाया गया। थाना क्षेत्र के गांव मुकन्दपुर राजमल में आबादी के नजदीक चक मार्ग पर गांव के ही कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा कर दिया गया था।
साथ ही चक मार्ग पर कुड़ी डालकर मार्ग पर गंदगी फैला रखी थी। जिसके चलते हुए शुक्रवार को राजस्व विभाग की औऱ से राजस्व निरीक्षक छविराम हल्का लेखपाल कमल शर्मा व पुलिस बल की टीम ने जेसीबी द्वारा चक मार्ग से अतिक्रमण व कुड़ी हटाकर मार्ग को साफ सुथरा बनाया गया। राजस्व निरीक्षक छविराम द्वारा बताया गया की कोरोना महामारी के दृष्टिगत के शासन की निर्देश पर समय समय पर अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जाती है।


















