खबरों की खबरउत्तरप्रदेश

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ- टीम की मेहनत लाई रंग 130 फीट गहरे बोरवेल में फंसे शिवा को सकुशल निकाला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ- टीम की मेहनत लाई रंग 130 फीट गहरे बोरवेल में फंसे शिवा को सकुशल निकाला

आगरा। 130 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को कुछ घण्टो में ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एसडीआरएफ ,एनडीआरएफ, को पुराने अनुभव से इस बार काफी मदद मिली। इतने कम समय में ही आपरेशन को पूरा कर लिया गया जैसे ही जिला प्रशासन को जानकारी मिली तो तत्काल एसडीआरएफ एनडीआरएफ, को इसकी सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा के गांव धरियाई निवासी छोटेलाल का बेटा शिवा सुबह आठ बजे अपने घर के बाहर खेलते समय बोरवेल में गिर गया। जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। जब जिला प्रशासन को जानकारी मिली तो तत्काल एसडीआरएफ एनडीआरएफ, और आर्मी को इसकी सूचना दी गई। जब तक एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें वहां पहुंचती जिला प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारियां पूरी कर लीं। गड्ढे के पास आॅक्सीजन सिलेंडर, पाइप लाइन, एम्बुलेंस के साथ ही डाक्टरों की टीम भी पहुंचा दी गई।
सूचना मिलने पर पहुंची सेना की टीम भी मासूम शिवा की जान बचाने के लिए बचाव कार्य में जुट गई है।
पहली बार ऐसा हुआ कि इतने गहरे गड्ढे से बच्चे को रस्सी के सहारे ही बिना नया गड्ढा बनाए बाहर निकालने में सफलता मिल गई।
हालांकि इस दौरान गड्ढे के समानांतर एक और गड्ढा खोदा जा रहा था और उससे सुरंग बनाकर निकालने की तैयारी भी की जा रही थी।
मासूम को बचाने के लिए बोरवेल के समानांतर करीब 100 फीट की दूरी पर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। वहीं समानांतर ही सुरंग बनाने का काम भी जारी है। सेना की टीम दो जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोद रही है। सेना घटनास्थल पर कंट्रोल रूम बनाकर बच्चे की पल-पल की गतिविधियां देखती रही।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button