AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के एसपी डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चाँदपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी आकिल निवासी थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस पूछ ताछ के दौरान पकड़े गए शातिर चोर से पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल व एक चाकू बरामद किया है।
सीओ सुभ सूचित ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति शातिर अपराधी है जिस पर कई थानों में मुकदमे दर्ज है। चोर को बाइक और चाकू सहित हिरासत में ले लिया गया है और विधि कार्रवाई कराई जा रही है।


















