बिजनौर: थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद मे जोहड़ी और रास्ते की भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण से ग्रामीण और ग्राम प्रधान ने नाराजगी जाहिर करते हुए तहसीलदार और हल्का लेखपाल को लिखित में तहरीर देकर ग्राम समाज और रास्ते की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की शिकायत दी थी ।
गांव वालों ने बताया कि जहां पर अवैध निर्माण चल रहा था वहां पर तहसीलदार धामपुर के आदेश पर हल्का लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर रास्ते और जोहड़ी की भूमि की पैमाईश कर अवैध कब्जा ध्वस्त कराया। इसमें उच्चाधिकारियों को कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे ना हो सके अगर कोई अवैध कब्जा करें तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए उसके खिलाफ में तभी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे रुकेंगे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















