AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर शहर निवासी गुलफाम नशे का आदी था। नशे की हालत में वह नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे गहरे बोरवेल में कूद गया। मौहल्लेवासियों ने उसको बचाने का प्रयास किया परंतु जब तक उसे बोरवेल से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। इस संबन्ध में बिजनौर नगर पालिका चेयरमैन शमशाद ने बताया कि गुलफाम नाम का युवक नशे का आदी था। नशे की हालात में ही वह गहरे बोर में कूदा है। जिससे इसकी मृत्यु हो गई है। युवक के पिता नसीम अहमद ने भी युवक के नशेडी होने की बात कबूल की है। युवक की असामायिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।






