CM धामी का लाइव संबोधन सुन उत्साहित हुए रामनगर के छात्र

रामनगर (उत्तराखंड (री अहसन ),,,मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन 2026 के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आज विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।इस अभियान में रामनगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों — ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार स्कूल, गार्डन वैली स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और ओक बड्स स्कूल सहित अनेक विद्यालयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।स्कूलों में दिखी ये विशेष तैयारियांविद्यालयों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान सूचना पट्ट पर कार्यक्रम की विस्तृत समय-सारणी, निबंध लेखन के विषय और निबंध पोर्टल का QR कोड प्रदर्शित किया गया।

इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी आसानी से मिल सकी।11 बजे CM धामी का लाइव संबोधन सुना छात्रों नेप्रातः 11 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण YouTube के माध्यम से सभी विद्यालयों में दिखाया गया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री के विचारों से छात्रों में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच का संचार हुआ।विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन 2026 में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यक्त करने, रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और समाज व प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका को समझने का सुनहरा अवसर मिलता है।रामनगर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा खूब सराहा गया।

















