काशीपुर-उत्तराखण्ड़

सावन में बार एसो. काशीपुर ने लगाया विशाल भंडारा, विश्व शांति की कामना के साथ सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खां निशा ),,,,,पवित्र सावन माह में विश्व शांति, सुख-समृद्धि और समाज में आपसी भाईचारे की कामना को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ ही आम लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली रहे। हवन-पूजन एवं विधिवत आरती के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया।भंडारे के शुभारंभ से पहले धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें अधिवक्ताओं ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया और विश्व में शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं और अधिवक्ताओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं और अधिवक्ताओं की आवाजाही बनी रही।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे और सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सावन माह में विश्व शांति की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का विशेष पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही आपसी भाईचारा, सद्भाव और शांति का संदेश भी जाता है।उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता समाज को एकजुट करने का काम करती है। बार एसोसिएशन भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाता रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्र, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित अब्दुल रहमान,अब्दुल सलीम एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार, आसिफ सिद्दीकी एडवोकेट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रहे तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button