रामनगर के दिव्यांग विद्यालय से फिर उठा सवाल – रात 9 बजे दो बच्चे कहाँ गायब हो गए?

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,जहाँ बच्चों को सबसे सुरक्षित होना चाहिए, वहीं से दो बच्चे लापता हो गए।मामला रामनगर स्थित यूएसआर इंदु समिति के दिव्यांग विद्यालय का है। गुरुवार रात करीब 9 बजे विद्यालय परिसर से दो नाबालिग अचानक कहीं चले गए। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो विद्यालय की शिक्षिका अनुप्रिया शर्मा शुक्रवार को रामनगर कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी।कौन हैं दोनों बच्चे?1. देवा (14 वर्ष) – चंडीगढ़ का रहने वाला, साल 2024 में विद्यालय में आया था। सामान्य बच्चों जैसा व्यवहार करता है और सुन सकता है। 2. श्याम (14 वर्ष) – 5 महीने पहले रायबरेली, उत्तर प्रदेश से आया था। सुन सकता है, लेकिन बोल नहीं पाता और मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। दोनों विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हैं, इसलिए चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।शिक्षिका ने पुलिस से अपील की है कि दोनों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए।रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। विद्यालय के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि बच्चे किन परिस्थितियों में बाहर गए।उन्होंने कहा, मामला गंभीरता से लिया जा रहा है, हर पहलू की जांच हो रही है – कहीं कोई लापरवाही तो नहीं गौर करने वाली बात ये है कि इस दिव्यांग विद्यालय से पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ दो बच्चों के लापता होने का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का भी है जहाँ सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत है।


















