बंगाल में जीत पर लोहता में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस, गूंजे मोदी-योगी-शाह जिंदाबाद के नारे

ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई विजय रैली, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल
लोहता : पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर लोहता से चांदपुर तक कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर खुशी मनाई। जुलूस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन में जिंदाबाद के नारे गूंजे।
मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल के नेतृत्व में निकले जुलूस में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा, छोटे लाल पटेल, मंडल महामंत्री चंद्रभूषण सिंह गुड्डू, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव संघ की निदेशक ऊषा राज मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। भाजपाइयों ने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। यह जीत संगठन की मेहनत और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है।


















