काशीपुर-उत्तराखण्ड़

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, लगाए नारे, फोड़े पटाखे, बाँटी मिठाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,पश्चिम बंगाल समेत असम और पांडुचेरी के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन और जीत की लहर का असर काशीपुर में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जैसे ही जीत की खबरें सामने आईं, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और शहर का माहौल जश्न में डूब गया।

सोमवार को दिनभर लोग टीवी चैनलों और मोबाइल के माध्यम से चुनाव परिणामों पर नजर बनाए रहे। परिणामों में भाजपा की बढ़त और जीत की पुष्टि होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया। शाम होते-होते शहर का प्रमुख स्थल महाराणा प्रताप चौक जश्न का केंद्र बन गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा। जश्न के मौके पर मेयर दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, सुशील शर्मा, लवीश अरोरा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, शशांक सिंह और प्रकाश नेगी सहित कई स्थानीय भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश की जनता के भाजपा के प्रति बढ़ते भरोसे का प्रतीक है और आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ जनसेवा के कार्य करेगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button