फिर बदली स्कूलों की टाइमिंग,, अब ये रहेगा स्कूल खुलने /बंद होने का समय

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती हीट वेव के बीच आखिरकार शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेशभर के स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव कर दिया है। छात्रों और अभिभावकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब स्कूलों की छुट्टी पहले कर दी जाएगी।जारी नए आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालय अब सुबह 7:15 बजे प्रार्थना के साथ शुरू होंगे और 7:30 बजे से पहला पीरियड संचालित किया जाएगा। आठवें पीरियड के बाद दोपहर 1 बजे विद्यालयों की छुट्टी कर दी जाएगी।शासन ने स्पष्ट किया है कि यह नई व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। वहीं शीतकालीन सत्र के दौरान स्कूल खुलने का समय सुबह 8:45 बजे निर्धारित किया गया है।इससे पहले 1 अप्रैल 2026 से लागू समय-सारिणी के तहत स्कूलों का संचालन दोपहर 2:05 बजे तक किया जा रहा था, लेकिन भीषण गर्मी के कारण छात्रों और शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर शिक्षक संगठनों और अभिभावकों ने लगातार विरोध जताया था।लगातार मिल रही शिकायतों और सुझावों के बाद शासन ने समय-सारिणी की समीक्षा की। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद संशोधित आदेश जारी किया गया।अब स्कूलों की छुट्टी का समय 2 बजे से घटाकर 1 बजे कर दिया गया है, जिससे छात्रों को गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


















