वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कैंट से धौरहरा गांव तक सरकारी बसों के परिचालन के लिए कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धौरहरा रूट पर बंद बस सेवा से ग्रामीण परेशान,जल्द संचालन की मांग तेज ||

बस सेवा ठप होने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी,आंदोलन की चेतावनी ||

धौरहरा रूट की बसें बंद,हजारों लोगों की यात्रा बनी महंगी और मुश्किल ||

जनता को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस नेता का अल्टीमेटम,बस सेवा बहाल करने की मांग ||

वाराणसी :- कैंट से धौरहरा गांव तक छह सरकारी बसों का परिचालन किया जाता रहा है जो विगत कई महीनों से बंद कर दिया गया | उक्त बसों के पुनः परिचालन हेतु कांग्रेस पार्टी नेता जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने कई अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी वाराणसी को संबोधित अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल को एक ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी नेता अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि वाराणसी कैंट से धौरहरा गांव तक छह सरकारी बसों का परिचालन किया जाता था सभी बसों के परिचालन का समय सीमा पंद्रह साल पूरा हो जाने के कारण बसों का परिचालन बंद कर दिया गया | बीच में जन समुदाय के विरोध प्रदर्शन करने पर एक बस का परिचालन किया गया लेकिन बस के परिचालन समय से न होने के कारण जब चाहे बस चलती रही है कभी सुबह बस आती है कभी दोपहर को और कभी आती ही नहीं धौरहरा से दो रुटो पर बस का परिचालन किया जाता था |

(1)- धौरहरा से मुनारी होते वाराणसी कैंट |
(2)- धौरहरा से चौबेपुर होते हुए वाराणसी कैंट |

दोनों रुटों पर बसों के परिचालन बंद होने से क्षेत्र के ग्रामवासियो को शहर आने जाने में काफी रुपयों खर्च करना पड़ता है |अकेले धौरहरा गांव में चालीस हजार की आबादी है साथ में अगल-बगल बारह गांव है |

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने मांग किया कि वाराणसी कैंट से धौरहरा गांव तक बसों का परिचालन यथा शीघ्र प्रारंभ कराया जाय ग्रामवासी आप का सदैव आभारी रहेंगे अन्यथा हम सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जायेंगे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button