रामनगर उत्तराखण्ड

ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल का 100% परिणाम, अनुष्का और नूपुर ने 94.8% के साथ किया टॉप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,शैक्षिक उत्कृष्टता के मामले में रामनगर क्षेत्र के ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर परचम लहराया है। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025–26 में स्कूल ने 100% उत्तीर्ण परिणाम हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर न केवल स्कूल का मान बढ़ाया, बल्कि अपने माता-पिता को भी गौरवान्वित किया।

गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता की नई ऊंचाइयां छुई हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

अनुष्का और नूपुर रहीं संयुक्त टॉपर
स्कूल की टॉपर सूची में अनुष्का ठाकुर और नूपुर गोयल ने 94.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं विवेक यादव 94% के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

  • मन रावत और प्रिंस बोहरा ने 91.8% अंक प्राप्त किए
  • अंशु नेगी और शौर्य रावत को 91.2% अंक मिले
  • मनोज रावत और महक बिष्ट ने 90.8% अंक हासिल किए
  • ओजस्वी जोशी 90.4%, निशा और भूपेंद्र सिंह 90% अंक के साथ उत्तीर्ण हुए
  • सोमिल सिंह 88.8% और मानसी रावत 88.4% अंक के साथ सफल रहीं

पेंटिंग और साइकोलॉजी में शत-प्रतिशत अंक
इस बार स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने पेंटिंग विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। इसके अलावा एक विद्यार्थी ने साइकोलॉजी विषय में भी 100/100 अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्या ने दी बधाई
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकगण ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का भरोसा जताया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button