काशीपुर-उत्तराखण्ड़

समर स्टडी हॉल विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, साकेत और आकांशीका ने 94% के साथ किया टॉप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कुण्डेश्वरी / काशीपुर (नसरीन खान निशा ),,,,,समर स्टडी हॉल विद्यालय, कुण्डेश्वरी ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस बार कला संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के छात्र साकेत अरोड़ा ने 94.0% अंक प्राप्त कर न केवल कला संकाय बल्कि पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके साथ ही कला संकाय की छात्रा आकांशीका ने भी 94.0% अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया।

इसके अलावा अनुष्का गौतम ने 91.2% और अंतरा आर्या ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी टॉपर छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

कला विषय में 5 छात्रों ने हासिल किए 100 अंक
विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय रहा कि कला विषय में 5 छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। सभी छात्र-छात्राओं ने समस्त विषयों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की।

स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम है।

प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल सचिव श्री अनुराग कुमार सिंह, श्री मनु अग्रवाल, श्री राजेन्द्र फर्तियाल, श्रीमती नेहा पंत, श्रीमती निशा शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और सभी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button