काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी का 100% परिणाम, प्रणति भाकुनी ने 94% के साथ किया टॉप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,,सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025–26 के परिणाम बुधवार को घोषित होते ही काशीपुर के शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी में जश्न का माहौल बन गया। विद्यालय ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया।

विद्यालय की छात्रा प्रणति भाकुनी ने 94.0% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में बल्कि क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हर्षित बहुखण्डी ने 93.8% अंक लाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। खुशी रावत और महिमा ने समान रूप से 93.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर कब्जा किया।

सभी छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में बेहतर अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और शिक्षकों का मान बढ़ाया। छात्रों की इस उपलब्धि से अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल है।

प्रधानाचार्य और प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कबीन्द्र सिंह डसीला ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अनुशासित शैक्षिक माहौल का परिणाम है।

विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री बसन्त बल्लभ भट्ट ने भी सभी शिक्षकों और छात्रों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी हमेशा से ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।

स्कूल प्रबंधन ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी तरह शैक्षिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा और क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा बनेगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button