करनाल-हरियाणा

कोरोना महामारी की दूसरी लहर को हराने के लिए होम आईसोलेटिड मरीजों को घर-घर दी जाएंगी स्वास्थ्य किट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कोरोना महामारी की दूसरी लहर को हराने के लिए होम आईसोलेटिड मरीजों को घर-घर दी जाएंगी स्वास्थ्य किट, प्रशासन ने वितरण को लेकर बनाया एक्शन प्लान, उच्च अधिकारियों को सौंपी ड्यूटी : डीसी निशांत कुमार यादव।

डीसी ने वितरण कार्य को सुनिश्चित बनाने के लिए ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग, दिए आवश्यक निर्देश।

करनाल 18 मई, सरकार के फोकस और प्रशासन की मुस्तैदी से करनाल जिला में कोरोना पॉजिटिव होम आईसोलेटिड मरीजों के लिए तैयार स्वास्थ्य किटों का वितरण मंगलवार से शुरू हो गया, शुरूआत में करीब 1500 किट तैयार हैं। प्रत्येक स्वास्थ्य किट में कुल 15 आईटम हैं जिनकी पर्याप्त उपलब्धता है। तैयार किट जिला की 26 ग्रामीण व 7 शहरी क्षेत्र की पीएचसी के माध्यम से संबंधित मरीजों के घर-घर वितरित की जाएंगी। यह काम संबंधित एरिया की आशा और एएनएम करेंगी। एक सप्ताह के बाद संबंधित मरीज से पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर और स्टीमर वापिस लिए जाएंग, इन तीनों आईटमों को पीएचसी में अच्छी तरह से सैनिटाईज करने के बाद इन्हें नए आईसोलेटिड मरीजों को दिया जाएगा, शेष आईटम कंज्यूमएबल हैं।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सैक्टर 12 स्थित अपने कार्यालय में किट के वितरण की समूची प्रक्रिया सही ढंग से बनी रहे, इसके लिए एक मीटिंग की जिसमें एसडीएम करनाल आयुष सिन्हा, एसीयूटी प्रदीप सिंह, एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग, नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा, सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा और डा. अभय अग्रवाल उपस्थित रहे।

डीसी ने किट वितरण को सुनिश्चित बनाने के लिए घरौंडा सब डिवीजन के लिए सीटीएम अभय सिंह जांगड़ा, करनाल अर्बन के लिए गगनदीप सिंह जेसी नगरनिगम, असंध सब डिवीजन के लिए एसडीएम करनाल और इंद्री सब डिवीजन के लिए एसडीएम इंद्री को सुपरविजन की जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पीएचसी में 30 से 40 गांव आते हैं, सभी गांवों के बीते सोमवार से ही पॉजिटिव आए होम आईसोलेटिड लोगों को किट वितरण की शुरूआत की गई है।
किट तैयार रखने के लिए प्रशासन की ओर से डीएमईओ ईश्वर सिंह रहेंगे नोडल – डीसी ने बताया कि मार्किटिंग बोर्ड के डीएमईओ ईश्वर सिंह को समय पर होम आईसोलेशन किट तैयार रखने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किया गया है, जो रोजाना की रिपोर्ट सिविल सर्जन और एसडीएम करनाल को संबंधित ईमेल पर भेजेंगे। तैयार किटें सिविल सजर्न कार्यालय के टे्रनिंग हॉल से ली जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डेंटल सर्जन डा. अभय को बनाया गया है, जो सभी पीएचसी व अर्बन डिस्पैंसरी की सूची, सभी एसडीएम व संयुक्त आयुक्त नगरनिगम को शेयर करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना से लडऩे के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है जिसमें होम आईसोलेशन मरीजों के लिए सभी पीएचसी के माध्यम से उपरोक्त किट वितरण की पहल हुई है। यह कार्य सही-सही ढंग से हो इसके लिए अधिकारियों व मेडिकल ऑफिसरों के साथ अधीनस्थ स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। यदि कोई ड्यूटी में कोताही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

सुमरिन राय

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button