कन्नौज-उत्तरप्रदेश

असामाजिक तत्वों द्वारा इमाम चौक पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने को लेकर चार लोगों को चिन्हित कर धर दबोच।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज। ईद का चांद दिखाई पड़ते ही गुरसहायगंज कोतवाली छेत्र के ग्राम जलालाबाद कस्बे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इमाम चौक पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई थी। मामले को लेकर हिन्दूवादी संगठनों में रोष व्याप्त था और देशद्रोहियों की गिरफ्तारी के लिए बरावर हिन्दू संगठन पुलिस पर दबाब बना रहे थे ।उक्त मामले में पुलिस आई हरकत में मंगलवार को चार लोगों को चिन्हित कर धार दबोच। जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बताते चले कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में ईद का चांद देखने के बाद रस्म अदायगी के लिए वर्ग विशेष के लोग इमाम चौक पर एकत्र हुए और फिर पाकिस्तान जिन्दाबाद नारेबाजी की।उक्त मामले को लेकर जनपद में हिन्दू संगठन सक्रिय हो गए और पुलिस पर दबाब बनाने लगे पहेले तो पुलिस ने हिला हवाली की जब पुलिस ने देखा कि उक्त घटना जनपद में आग की तरह फलने लगी और हिन्दू संगठन सहित भाजपा भी सक्रिय हो चले तब पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोप में चार लोगों को चिन्हित कर धर दबोच लिया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने टीमों को लगा दिया है। मामले को लेकर एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सलमान पुत्र साहिद, साहिद पुत्र फारूक, मेराज उर्फ छोटू पुत्र मल्लू इदरीशी निवासीगण जलालाबाद और मोहम्मद अफजाल पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया है। इन चारो के खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में धारा 153(B), 505(2) आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई।।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button