मरीजो को निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे-मोहम्मद गाज़ी।

मरीजो को निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे-मोहम्मद गाज़ी।
शेरकोट-आज लगातार तेहरवें दिन भी मोहम्मद गाज़ी (पूर्व विधायक) एवं उनकी टीम ने मरीजों को निशुल्क ओक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराये। मोहम्मद गाज़ी व उनकी टीम पिछले बारह दिनों से जरूरत मंद मरीजो को ओक्सीजन मुहैय्या करा रहे है
वही उनकी टीम का कहना है कि अगर किसी कोवीड मरीज का दुर्भाग्यपूर्ण देहांत होता है ओर उसका दाह संस्कार करने वाला कोई नही हो तो मोहम्मद गाज़ी(पुर्व विधायक ) एवं उनकी टीम खुद उसका दाह संस्कार करेगी चाहे वह व्यक्ति किसी भी धर्म,मजहब का मानने वाला क्यो ना हो उन्होंने बताया कि वो इस महामारी की घड़ी मे सभी धर्मों के लोगो के दुख दर्द में उनके साथ खड़े है हर वर्ग के लोगों को हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।उन्होंने हेल्पलाइन मोबाइल नो जारी करते हुए कहा कि
आप इस नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है -9415607302
शारिक ज़की(आईरा न्यूज़)


















